• July 18, 2025

विधायक ललित चंद्राकर के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा परिसर भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखा

विधायक ललित चंद्राकर के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा परिसर भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत पुरई के पंचायत प्रतिनिधियों ने आज विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और सदन की कार्यवाही देखा पंचायत प्रतिनिधियों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं एवं मंत्री मंडल से सौजन्य मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सरपंच एवं पंचों के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के भ्रमण और सदन की कार्यवाही के अवलोकन के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को निकट से देखने का अवसर मिलना गौरवपूर्ण अनुभव है।भ्रमण करने वाले में सरपंच डोमार सिंह साहू उपसरपंच शीतला ठाकुर, पंचगण कुमार साहू, ममता देवांगन, गीता देवांगन, तेजनाथ साहू, देवला सिंह, सतरूपा साहू, डोमार सिंह साहू, गौरी बाई, भारत भूषण, अनिल कुमार, रेनू कुमार साहू, रूखमणी साहू, आशीष कुमार रिगरी, भुनेश्वरी साहू, छबिलाल जुगनू राम, रेवती बाई यादव, मिलऊराम उपस्थित रहे l


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…