• July 19, 2025

एक पेड़ माँ के नाम  अभियान, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम  अभियान, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया पौधारोपण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग वनमंडल द्वारा नगर सेनानी कार्यालय में आज एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। परिसर को ग्रीन जोन के रूप में विकसित करने विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वयं पौधा रोपे इसके पश्चात अन्य जनप्रतिनिधियों और स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने साथ मिलकर फलदार और छायादार पौधा रोपित किये पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम जनमानस को प्रेरित किये। इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने स्काउट्स के उत्कृष्ट कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने उनका उत्साहवर्धन किये।
हरियाली के प्रति जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दुर्ग वन मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ दुर्ग निगम जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्ष, एसडीआरएफ के जवान से लेकर स्काउट्स-गाइड्स तक सभी ने अपनी सहभागिता निभाते हुए पौधा रोपित किये और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिए।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की “एक पेड़ माँ के नाम” सिर्फ एक पौधारोपण अभियान नहीं, इसमें भावनाएं है जिसमें कृतज्ञता, प्रेम और प्रकृति के प्रति सम्मान की जड़ें हैं। आने वाली पीढ़ियों को हरियाली से जोड़ने तथा जलवायु संकट से निपटने में सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक पौधा रोपित कर उसके संरक्षण करने आव्हान किये।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वन मंडलाधिकारी दीपेश कपिल, वन रक्षक एम. मारिबेला, निगम आयुक्त, एसडीएम सहित नगर सेनानी कार्यालय के अधिकारी, जवान, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स उपस्थित रहे।


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…