• July 20, 2025

बोलबम के नारे से गूंजे स्टेशन परिसर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के नेतृत्व में सौ से अधिक कावड़ियो का जत्था हुआ बाबाधाम रवाना

बोलबम के नारे से गूंजे स्टेशन परिसर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के नेतृत्व में सौ से अधिक कावड़ियो का जत्था हुआ बाबाधाम रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सावन के पवित्र मास में होने वाले कांवड़ यात्रा के तहत विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग पर गंगाजल चढ़ाने आज दुर्ग से शिवनाथ बोल बम कावंरिया समिति के सौ से अधिक शिवभक्त कावडियो का जत्था दरभंगा एक्सप्रेस से बाबाधाम के लिए रवाना हुए कोविड काल को छोड़कर समिति का यह लगातार 19वें वर्ष का कांवड़ यात्रा है जिसमे बाबाधाम जाने वालो में शिवनाथ बोलबम समिति के संयोजक व पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,वरिष्ठ सदस्य शिवेंद्र परिहार,एमाईसी सदस्य मनीष साहू,पार्षद युवराज कुंजाम,पूर्व पार्षद दिलीप साहू,सहित महिला कांवरिए भी बड़ी संख्या में शामिल है इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर बोलबम व हर हर महादेव के नारों से गूंजता रहा इस अवसर पर कावंरियो का स्वागत कर यात्रा का शुभकामना देने जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक शहर विधायक गजेंद्र यादव महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर,पार्षद सुरुचि उमरे,लोकेश्वरी ठाकुर सहित अनेक नेता भी रेल्वे स्टेशन पहुंचे और सभी शिव भक्तों से पुष्पगुच्छ देकर सफल यात्रा के लिए मंगल कामना किए।
इस संबंध में समिति के संयोजक दिनेश देवांगन ने कहा कि श्रावण मास शुरू होते ही बाबाधाम दर्शन यात्रा के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में कावरियो गंगा जल अर्पित करने निकलते है जिसके तहत दुर्ग से भी हजारों शिवभक्त बाबा वैद्यनाथ धाम जाते है और हम सभी का सौभाग्य है कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवनाथ बोलबम कांवरिया समिति के कावड़िए बाबाधाम जाने के लिए निकले है जो बिहार के सुल्तानगंज में फिर से उत्तर दिशा कि ओर बहने वाली पवित्र गंगा नदी से कांधे में गंगाजल लेकर लगभग एक सौ बीस किलोमीटर की दूरी खुले पांव तय करते हुए झारखंड राज्य के देवघर में स्थित वैद्यनाथ बाबा ज्योर्ति लिंग में जल चढ़ाते है इस यात्रा के बेहद महत्व होता है और सावन माह में कांवड़ यात्रा करने देश विदेश से लाखों करोड़ों शिवभक्त वैद्यनाथधाम पहुंचते है। बाबाधाम जाने वालो में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित,भरत यादव नरेंद्र सोनी,विरेंद्र यादव मन्नू साहू विकास ताम्रकार उत्तम साहू,अशोक सोनी गणेश देशमुख,मुकेश सोनी,कृष्णा सिंह,प्रकाश ताम्रकार,पीतांबर महार,राम जी साहू,संजीता ताम्रकार,पोषण यादव,रामेश्वरी यादव शारदा बिसेन,राजेंद्र यादव,मना राम,दीपक कुमार,विनय मानकर नंदू निर्मलकर,खोमन साहू,सुरेंद्र साहू , ओम प्रकाश साहू दशरथ साहू,नीलेश देवांगन,सहबीन बाई,मंशा अंबुले,बेनू अंबुले,राजा शर्मा,आकाश चंद्राकर,रेखा अंबुले,अनुराग वर्मा,संगीता अंबुले भूषण पटेल छोटू निर्मलकर,रागिनी अंबुले, उज्वल गुप्ता,भूपेश वर्मा,विरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कावरिया रवाना हुए।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…