• July 20, 2025

ईडी के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का ‘चक्का-जाम’ आंदोलन, दुर्ग में मिनीमाता चौक पर होगा प्रदर्शन

ईडी के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का ‘चक्का-जाम’ आंदोलन, दुर्ग में मिनीमाता चौक पर होगा प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। इसी के विरोधस्वरूप 22 जुलाई 2025 को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी ‘चक्का-जाम’ आंदोलन की घोषणा की है।

इसी कड़ी में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित की गई, जिसमें आगामी ‘चक्का-जाम’ आंदोलन की रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि दुर्ग जिले का प्रदर्शन मिनीमाता चौक में किया जाएगा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटेंगे और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा —

“”आज देश के लोकतंत्र पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में संवैधानिक संस्थाओं और केंद्रीय एजेंसियों का खुला दुरुपयोग कर रही है। यह केवल कांग्रेस का नहीं, पूरे लोकतांत्रिक ढांचे का अपमान है। 22 जुलाई को हम मिनीमाता चौक से यह स्पष्ट संदेश देंगे कि छत्तीसगढ़ की जनता अन्याय और दमन के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर अत्याचार का दृढ़ता से विरोध करेंगे।”

वोरा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी एकजुटता के साथ आंदोलन में शामिल हों और भाजपा सरकार के दमनकारी रवैये का डटकर विरोध करें। बैठक में अरुण वोरा आरएन वर्मा राजेंद्र साहू कमलकांत शुक्ला संजय कोहले परमजीत सिंह भुई धीरज बाकलीवाल रतना नारमदेव अजय मिश्रा राजकुमार पाली दीपक जैन प्रेमलता साहू सुशील भारद्वाज कौशल किशोर सिंह धर्मेंद्र महानंद बंटी नवरंग देवेंद्र मारकंडे मोहित बलदेव चिराग शर्मा छोटे लाल यादव हेमा साहू विकास सापेकर सैयद अनीस राजा सुनीत घोष फतेह सिंह भाटिया सैयद आसिफ अली राजकुमार वर्मा अशोक चंद्राकर अनूप पाटिल भास्कर कुंडले अजय जैन नवीन पटेल एनी पीटर सदाबहार शबाना निशा रानी मनीष सोनी पिंकी झा शकुन ढीमर श्रद्धा सोनी अशोक मेहरा सौरभ ताम्रकार आनंद कपूर ताम्रकार निखिल खिचरीया बृजमोहन तिवारी दीपक साहू राहुल अग्रवाल सफी कुरैशी ज्ञान दास बंजारे आयुष शर्मा गौरव उमरे राय सिंह डीकोला राकेश यादव शाश्वत पांडे चंद्र मोहन गभाने हरीश साहू विमल यादव नंदकिशोर शर्मा कमलेश कुमार मेघराज साहू देव सिंहा प्रीतम देशमुख और त्रिलोक सिंह मौजूद थे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…