- July 21, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर अरुण वोरा ने दी शुभकामनाएं, कहा – खड़गे का नेतृत्व कांग्रेस की ताकत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिवस पूरे देश में सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी ने उन्हें दूरभाष (टेलीफ़ोन) के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वोरा ने खड़गे जी के अटल नेतृत्व, संविधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा, तथा संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि
“खड़गे जी जैसे अनुभवी और दृढ़ नेता का मार्गदर्शन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।”
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री खड़गे जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार ऊर्जा प्राप्त हो, जिससे वे निरंतर राष्ट्र और संगठन की सेवा करते रहें।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सोशल मीडिया और व्यक्तिगत माध्यमों से खड़गे जी को शुभकामनाएं अर्पित कीं।




