• July 22, 2025

जनहित के मुद्दे पर धीरज बाकलीवाल एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का प्रभावी पहल, बंद पड़ी लैंडलाइन सेवा हुई पुनः चालू , जिलाधीश का जताया आभार

जनहित के मुद्दे पर धीरज बाकलीवाल एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का प्रभावी पहल, बंद पड़ी लैंडलाइन सेवा हुई पुनः चालू , जिलाधीश का जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग | दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग जिलाधीश महोदय से भेंट कर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था ।

ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री धीरज बाकलीवाल एवं जिला चिकित्सालय जीवनदीप समिति के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री दुष्यंत देवांगन ने जिलाधीश महोदय का ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनसमस्या की ओर आकर्षित किया — उन्होंने अवगत कराया कि जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड एवं डिलीवरी वार्ड में पूर्व में लगाए गए लैंडलाइन नंबर विगत एक वर्ष से बंद पड़े हैं, जो कि आम जनता के आपातकालीन संपर्क हेतु आवश्यक थे। जिलाधीश  ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की एवं दोनों लैंडलाइन नंबर —आपातकालीन वार्ड: 0788-2320104, डिलीवरी वार्ड: 0788-2211980 को पुनः संचालित करवाया। इस जनहितैषी कदम के लिए कांग्रेस के सभी सदस्यों, विशेषकर पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने जिलाधीश महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…