• July 22, 2025

भारी बारिश में भी चक्का-जाम… दुर्ग के मिनीमाता चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे साहू, वोरा; संपन्न हुआ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

भारी बारिश में भी चक्का-जाम… दुर्ग के मिनीमाता चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे साहू, वोरा; संपन्न हुआ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में चक्का-जाम और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। दुर्ग में यह विरोध प्रदर्शन मिनीमाता चौक पर हुआ, जहाँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

तेज़ बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर अडिग रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी करते रहे। प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

विरोध करने वाले नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईडी जैसी एजेंसियों का प्रयोग अब राजनीतिक प्रतिशोध का माध्यम बन गया है।अरुण वोरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस चिंता को दोहराया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव निरंतर बढ़ रहा है और यह प्रवृत्ति देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन राजनीतिक दुर्भावनाओं को पहचानें और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों।

अरुण वोरा ने कहा —
“आज भाजपा सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ़ की जा रही बदले की राजनीति निंदनीय ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। आज प्रदेश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन इस बात का प्रमाण हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं। बारिश में भी हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर डटे रहे — गरियाबंद से लेकर पेंड्रा, कोरबा, धमतरी और दुर्ग तक सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। यह केवल राजनीतिक संघर्ष नहीं, यह संवैधानिक अस्तित्व की लड़ाई है — और कांग्रेस इसके लिए हर मंच पर लड़ेगी।”

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ, लेकिन पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की थी। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साफ किया है कि यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के विरोध में नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए उठाया गया एक जनतांत्रिक कदम है।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…