• July 23, 2025

माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक रहता है, जिसकी लोकप्रियता दिन पे दिन बढ़ती जा रही 

माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक रहता है, जिसकी लोकप्रियता दिन पे दिन बढ़ती जा रही 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रधानमंत्री जी के द्वारा हर बार अनोखे व प्रेरणादायक कार्यों व प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य इस कार्यक्रम के माध्यम से किया जाता है जिसे देख कर जनता के मध्य सकरात्मक व रचनात्मक माहौल का निर्माण होता है ! जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में आगामी 27 जुलाई माह के अंतिम रविवार को जिला भाजपा के समस्त 807 बूथों में मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड के आयोजन को सफल बनाने हेतु एक वृहद बैठक को जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सम्बोधित कर कार्य योजना पर विचार विमर्श कर मार्गदर्शन प्रदान किया इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार व कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष सोनी व सह संयोजक रज़ा खोखर विशेष रूप से उपस्थित थे!
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पूरे प्रदेश में दुर्ग शहर विधानसभा को प्रथम आने पर बधाई देते हुए आगामी कार्यक्रम में सामाजिक, व्यापारिक, चिकित्सक व अन्य प्रोफेशनल समूह, अधिवक्ताओं, खिलाडी संघ व स्वसहायता समूह आदि के साथ प्रत्येक विधानसभा में आयोजित करने की योजना पर विचार विमर्श किया।
बैठक को जिला संयोजक संतोष सोनी ने भी सम्बोधित कर कार्यक्रम के निष्पादन हेतु बिंदुवार योजना पर प्रकाश डालते हुए समीक्षा की एवं दुर्ग ग्रामीण, पाटन व साजा विधानसभा में भी अधिक संख्या में आयोजन कर प्रदेश में उत्कृष्ट शिखर हासिल करने की अपील की बैठक के समापन पर आभार प्रदर्शन सह संयोजक रज़ा खोखर ने किया!
बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्षगण मनमोहन शर्मा, हरीश चौहान, कमलेश फेकर, कौशल साहू, लिकेश्वर देशमुख, अनुपम साहू, राजू जांगड़े, हेमन्त सिन्हा विधानसभा व शक्तिकेंद्र प्रभारीगण राहुल पंडित, आसिफ अली, राजा महोबिया, मुकेश बेलचंदन, उमेश गोस्वामी, अमर भोई, दिनेश नलोड़े, अजीत चंद्राकर, दीपक सिन्हा, भूपेंद्र साहू, मौसमी ताम्रकार, नीतू श्रीवास्तव, शीतल जंगिड़,विक्रम सिंह ठाकुर, अनिल यादव, जितेन्द्र साहू, नवीन साहू आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे!


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…