• July 23, 2025

केंद्रीय खाद्य मंत्री जोशी से मिला प्रदेश राइस मिल एसो. का प्रतिनिधिमंडल, राइस मिलर्स के समस्याओं पर की सार्थक चर्चा

केंद्रीय खाद्य मंत्री जोशी से मिला प्रदेश राइस मिल एसो. का प्रतिनिधिमंडल, राइस मिलर्स के समस्याओं पर की सार्थक चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दिल्ली में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाक़ात कर प्रदेश को 8 लाख टन चावल के अतिरिक्त आवंटन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एसोसिएशन का यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व और छत्तीसगढ प्रदेश राइस मिल के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा की अध्यक्षता में मिला।प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के महामंत्री विष्णु बिंदल, राइस मिलर ललित अग्रवाल, प्रशांत जैन, अभिषेक जैन, श्रीकान्त कटारिया, आसिफ़ मेमन शामिल रहे। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल के पदाधिकारियों ने प्रदेश को 8 लाख टन चावल के अतिरिक्त आवंटन के लिए धन्यवाद देते हुए प्रदेश के 147 पीबी पीड़ित राइस मिलर के संबंध में
सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा की। राइस मिलरों की इन समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने एसोसिएशन को पीबी पीड़ित राइस मिल के समस्या समाधान को लेकर भरोसा दिलाया गया है। केंद्रीय मंत्री द्वारा एफसीआई रैक मूवमेंट के लिए भी आगे आने वाले समय में बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का आभार व्यक्त किया गया।


Related News

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव  2 अप्रैल को परपोड़ा में

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव 2 अप्रैल को परपोड़ा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज हनुमान प्रकट उत्सव 2 अप्रैल 2026 को ग्राम परपोड़ा में भव्य रूप से मनाया…
नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, भाजपा की नीति और मजबूत नेतृत्व की ऐतिहासिक विजय : नितेश साहू

नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद…
बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश, कांग्रेस ने उठाई आवाज

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष (सत्र 2026) के अंग्रेजी विषय की…