• July 24, 2025

कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तिहार, महिला कांग्रेस दुर्ग ने किया आयोजन

कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तिहार, महिला कांग्रेस दुर्ग ने किया आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर महिला कांग्रेस दुर्ग द्वारा कांग्रेस भवन में पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ हरियाली तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अरुण वोरा उपस्थित रहे। उन्होंने इस पर्व को हमारी लोकसंस्कृति की पहचान बताते हुए सभी को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दीं। अरुण वोरा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा पर्व है। यह केवल खेत-खलिहानों की पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारे प्रेम, श्रद्धा और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। आज जब पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है, ऐसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और हरियाली बचाने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रदेशवासियों को इस पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं देता हूँ।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, रत्ना नरमदेव, कन्या धीमर, पार्वती शिंदे, ब्लॉक अध्यक्षगण अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, अल्ताफ़ अहमद एवं महीप सिंह भुवाल, भूमिका देशमुख, सीता टंडन, सुनीता देवांगन, खुशबू साहू, बिंदु सिंह राजपूत, डॉ. सदा बहार, कुंती बारवे, सुनीता, निर्मला यादव, देवकी रघुवंशी, नीरा वर्मा, अंजलि साहू, आनंद टाम्रकार, सुमित घोष, राजकुमार वर्मा तथा तिलक राजपूत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस दुर्ग की मीडिया प्रभारी डॉ. अश्विनी जांगड़े ने किया। हरियाली तिहार के इस आयोजन ने महिला कांग्रेस की सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को एक नई पहचान दी, जिसमें महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और संगठन की ऊर्जा देखने लायक रही।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…