• July 26, 2025

सावन की बारिश में मेयर बाघमार ने आयुक्त अग्रवाल के साथ आज़ाद वार्ड दौरा, सफाई और जल निकासी पर सख्त निर्देश

सावन की बारिश में मेयर बाघमार ने आयुक्त अग्रवाल के साथ आज़ाद वार्ड दौरा, सफाई और जल निकासी पर सख्त निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग|सावन माह की रिमझिम फुहारों के बीच नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार वार्ड क्रमांक 37 आज़ाद वार्ड के दौरे पर पहुँचीं। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शिव नायक सहित निगम अधिकारियों की टीम के साथ बारिश के मौसम में सफाई कार्यों और नालियों की स्थिति का निरीक्षण किया।

मेयर बाघमार ने गली नंबर 1 और 2 समेत वार्ड के कई हिस्सों का भ्रमण किया। दौरे के दौरान महापौर ने स्वयं जमीन पर उतरकर नालियों की सफाई, जलजमाव की स्थिति और जल निकासी की व्यवस्था को देखा और सम्बंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली।

निरीक्षण में यह बात सामने आई कि कुछ नागरिकों द्वारा नालियों को ढककर अतिक्रमण किया गया है, जिससे गंदा पानी घरों के सामने ठहर रहा है और सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर महापौर ने अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी अतिक्रमणों पर नोटिस जारी करें और उन्हें तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण शहर की जल निकासी व्यवस्था में रुकावट पैदा करता है, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

महापौर बाघमार ने यह स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड के अंतिम छोर पर स्थित नालों और नालियों की सफाई कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी के रास्ते बाधित न हों, इसके लिए नालियों की नियमित रूप से सफाई और मरम्मत आवश्यक है। बारिश के पानी का बहाव अवरुद्ध न हो, इसकी विशेष निगरानी की जानी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम नागरिकों को नालियों में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक करें और स्वच्छता अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाएं। “शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना सिर्फ निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है, महापौर ने कहा। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, हरिशंकर साहू, विनोद मांझी, मनोहर शिंदे, गौतम साहू सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। आजाद वार्ड क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

नगर निगम के इस निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सावन के इस भीगे मौसम में शहरवासियों को गंदगी, जलभराव और बदबू जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।


Related News

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       गायत्री प्रज्ञा पीठ, भनसुली में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा,…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने श्रीराम जन्मोत्सव—रामनवमी…
पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में लंबित पेंशन, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं पेयजल संकट को लेकर…