• July 27, 2025

मेयर ने कहा- पौधरोपण सिर्फ फोटो खींचने के लिए न हो, बल्कि वृक्षारोपण के बाद पेड़ की सेवा देकर उसे बड़ा भी करें

मेयर ने कहा- पौधरोपण सिर्फ फोटो खींचने के लिए न हो, बल्कि वृक्षारोपण के बाद पेड़ की सेवा देकर उसे बड़ा भी करें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को प्रदूषण मुक्त व हराभरा करने नगर निगम के अलावा अन्य संस्थाओं द्वारा भी शहर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस लाइन वार्ड क्रमांक 48 के मैदान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने पौध रोपण किया।इस दौरान मेयर ने मौजूद लोगो से कहाँ कि पौधरोपण सिर्फ फोटो खींचने के लिए न हो,
बल्कि वृक्षारोपण के बाद पेड़ की
सेवा देकर उसे बड़ा भी करें:

मेयर अलका बाघमार के साथ पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या मे वार्डवासियो ने वार्ड 48 के मैदान मे नीम, बादाम, गुलमोहर, अमलताश, मौलश्री प्रजाति के पौधे लगाए।

महापौर ने कहा कि आज शहर को विकसित करने जिस गति से वृक्षों की कटाई हो रही है, उस गति से पेड़ लगाए नहीं जा रहे है, जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषित और आक्सीन की कमी हो रही है।

महापौर ने कहा कि पेड़ न लगाने के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और आक्सीन की कमी हो रही है। जिसका परिणाम हमने कोरोना के दूसरी लहर में पूरे देश में आक्सीजन की कमी को देखा है। जिससे अधिकांश लोगों की जाने गई है। पूरा देश इस सदमे से उबर नहीं पाया है। इस बात को ध्यान में रखते हम सबको प्रण लेकर अपने घर एवं उसके आसपास पौधे लगाना है, ताकि भविष्य में आक्सीजन की कमी जैसी स्थिति दोबारा निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम अपने आसपास में लगे वृक्षों की रक्षा करें एवं आने वाली पीढी को स्वच्छ वातावरण में सांस लेने एक पौधे जरूर लगाए।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…