• July 27, 2025

सीएम विष्णुदेव साय का प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन ने माना आभार, राईस मिलर्स के हित में मुख्यमंत्री ने की सकारात्मक पहल

सीएम विष्णुदेव साय का प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन ने माना आभार, राईस मिलर्स के हित में मुख्यमंत्री ने की सकारात्मक पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुला$कात कर राईस मिलर्स के हित में सकारात्मक पहल करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा और महामंत्री विष्णु बिंदल ने संयुक्त रुप से बताया कि पीवी पीड़ित 147 राइस मिले, जो विगत 8 माह से पूर्णत: बंद थी।
जिसके चलते उन मिल मालिकों और उनमें काम करने वाले श्रमिकों की आजीवका पर संकट उत्पन्न हो गया था। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए उन मिलों को केंद्र से राहत दिलवाने और 8 लाख टन चावल का अतिरिक्त आवंटन के लिए केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मीटिंग की गई। जिसके परिणाम-स्वरूप प्रदेश को अतिरिक्त आवंटन एवं पीबी पीड़ित राइस मिलों को राहत मिली है। एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और राम गर्ग का आभार व्यक्त कर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। राईस मिलर्स हितैषी इस कार्य में प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, महामंत्री विष्णु बिन्दल, रमेश अग्रवाल, प्रीतेश गांधी, संदीप मित्तल, अमर सुल्तानिया, विजय गोयल, नीतेश अग्रवाल, सतेंद्र घबेल, गोतम दुगढ़, बंटी गोयल, मुकेश गोयल, मनोज मित्तल, बनवारीलाल अग्रवाल, टिकेश्वर मनहरे का विशेष योगदान दिया।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…