• July 27, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा परिवार के साथ सुनी मन की बात का 124 वां एपिसोड

विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा परिवार के साथ सुनी मन की बात का 124 वां एपिसोड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस । न्यूज

 

 

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यकम के 124 वें एपिसोड को संबोधित किया। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड 02 गया नगर और वार्ड 04 तमेरपारा में भाजपा परिवार के साथ मन की बात सुनी। मन की बात सुनने आए क्षेत्रवासियों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली।
पीएम मोदी ने मन की बात में संवाद करते हुए बताया की हमारी लोकपरंपराओं में आज भी समाज को दिशा देने की ताकत है। कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन पर भी बात की और कहा कि इससे देश में विज्ञान को लेकर युवा पीढ़ी में उत्सुकता जगी है। 124वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की पिछले कुछ समय में पूरा देश, खेल, विज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी की बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर उतरे तो पूरा देश खुशी और गर्व से भर गया। प्रधानमंत्री मोदी बोले ‘देश में स्पेस स्टार्ट-अप तेजी से बढ़ रहे हैं। पांच साल पहले देश में 50 से भी कम स्टार्टअप थे। आज सिर्फ स्पेस सेक्टर में ही ये 200 से ज्यादा हो गए हैं।
गणित की दुनिया में भी भारत अपनी जगह बना रहा है और इंटरनेशनल मेथमेटिकल ओलंपियाड में हमारे छात्र तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। अगले महीने मुंबई में एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड होने जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा ओलंपियाड होगा। भारत अब ओलंपिक और ओलंपियाड, दोनों के लिए आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान पार्षद गोविन्द देवांगन, पूर्व पार्षद ममता देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, आसिफ अली, विक्रम सिंह ठाकुर, तुषार देवांगन, दया साहू, पंकज राठी, अनूप यादव, गौरव भंडारी आनंद खंडेलवाल सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…