• July 27, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को पूरे दुर्ग जिला में 500 से अधिक मतदान केंद्रों में सुना गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को पूरे दुर्ग जिला में 500 से अधिक मतदान केंद्रों में सुना गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व एवं जिला कार्यक्रम संयोजक संतोष सोनी के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर विधानसभा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, पाटन विधानसभा व साजा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला स्व सहायता समूह, छात्र छात्राओं, चिकित्सा क्षेत्र व व्यापारियों के समूह के साथ इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया!
इसी तारतम्य में आज दुर्ग शहर के वार्ड क्र 3 मठपारा टप्पा तालाब बस्ती में मिट्टी की कलकृतियाँ बना कर विक्रय कर अपनी जीविका चलाने वाली मानसरोवर महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष सोनी विशेष तौर से उपस्थित रहे!
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार व मन की बात कार्यक्रम की शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती शीतल जांगिड़, महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुमारी ढीमर सहित लता ढीमर,उर्वशी कुंभकार, मीना कुंभकार, मुन्नी कुंभकार, लकेश्वरी ढीमर, लता कुंभकार, सोनी ढीमर, पूर्णिमा ढीमर, खुशी ढीमर, उमा यादव, लता यादव, प्रियंका यादव, अंजली यादव, मीरा यादव, दिशा यादव, केवटी ढीमर, माधुरी यादव, पायल यादव, लिली यादव, पूजा ढीमर, सोनिया ढीमर, सोनिका ढीमर, दीपिका ढीमर, गुनगुन यादव व खीरी ढीमर आदि उपस्थित थे!
कार्यक्रम के श्रवण के पश्चात् मुख्य अतिथि संतोष सोनी ने महिला समूह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम लागने का आव्हान किया, आभार प्रदर्शन प्रभारी शीतल जांगिड़ ने किया!
कार्यक्रम को सम्पूर्ण दुर्ग जिला में सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व व भाजपा आयोजन समिति के जिला संयोजक संतोष सोनी के मार्गदर्शन में जिला सह संयोजक रज़ा खोखर, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी राहुल पंडित व आसिफ अली सैय्यद, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी डॉ अनिल साहू व मुकेश बेलचंदन, पाटन विधानसभा प्रभारी हर्षा लोकमणि चंद्राकर व रवि कुमार एवं साजा विधानसभ प्रभारी लोकेन्द्र भट्ट व अरविन्द पटेल सहित समस्त 17 मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण विशेष रूप से सक्रिय रहे!


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…