- July 29, 2025
गिरनार तीर्थ के मूलनायक नेमीनाथ परमात्मा का जन्म कल्याणक धूम धाम से मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं सहजानंदी वर्षावास समिति दुर्ग में 29 जुलाई को गिरनार मंडन नेमीनाथ परमात्मा का जन्म कल्याणक महोत्सव प.पू. विराटसागरजी मसा आदि ठाणा की पावन निश्रा मे विभिन्न औषधियों के 251 कलशों से परमात्मा का भव्य अभिषेक का कार्यक्रम नवकार भवन ऋषभ नगर दुर्ग में आयोजित कर अत्यंत उल्लास के साथ मनाया गया।
महोत्सव में परमात्मा की श्याम वर्णी प्रतिमा का विभिन्न औषधियों से अभिषेक किया गया।संगीत की स्वर लहरियों के मध्य झूमते नाचते गाते पूजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओ ने परमात्मा का अभिषेक किया।उल्लेखनीय है कि जीवदया प्रतिपालक , आबाल ब्रह्मचारी ,जैनों के 22 वे तीर्थंकर गिरनार मंडन नेमीनाथ परमात्मा ने का जन्म श्रावण शुक्ल पंचमी को हुआ था। आज के दिन को संपूर्ण विश्व में जैन समाज के द्वारा जीव दया दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पूजन के पश्चात आरती एवं मंगल दीपक की गई और मूर्तिपूजक संघ के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई ।
पूजन के पश्चात पधारे सभी महानुभावों को प्रभावना प्रदान की गई।अत्यंत हर्ष एवं उत्साह के वातावरण में आज का संपूर्ण महोत्सव संपन्न हुआ।




