• July 29, 2025

हादसों से बचने के लिए छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन दुर्ग ने गोवंशों के गले में पहनाया रेडियम बेल्ट

हादसों से बचने के लिए छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन दुर्ग ने गोवंशों के गले में पहनाया रेडियम बेल्ट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के निर्देशानुसार जनहित सामाजिक जागरूकता एवं संगठन के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रत्येक जिला इकाई सर्वश्रेष्ठ कार्य करे और लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़े । इसी लक्ष्य को लेकर दुर्ग जिला इकाई जिला अध्यक्ष अभिषेक साहू के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने गौ वंश एवं जन सुरक्षा दृष्टिगत और लोगों में जागरूकता लाने को उद्देश्यों को लेकर शहर और गांवों के सड़को में नासमझ पालतू जानवर , मवेशी अपना सुरक्षित स्थान समझकर खड़े व बैठ रहते है जिसके दुष्परिणाम स्वरूप यातायात तो बाधित होता ही है साथ ही दुर्घटनाएं होने से उनकी व आमजन को जान का खतरा बना रहता है आपको बतादे आज वर्तमान में सड़क दुर्घटनाये देखने व सुनने को मिल रही है सबसे ज्यादा कारण इन्हीं वजहों का बताया जाता है जिसे लेकर समय समय पर यातायात विभाग द्वारा अभियान चलाया जाता है उसके बावजूद समस्याएं जस का तश है वही शासन प्रशासन द्वारा हर साल इन गंभीर समस्याओं को निजात दिलाने रोका छेका अभियान, इनको सभी दृष्टिकोण से सुरक्षित रखने के लिए चारागाह, गौठान और साय सरकार ने तो दूर दृष्टि सोच के साथ बड़े बजट में गौ अभ्यारण्य उद्यान बनाने का अपनी मैनिफेस्टो में लाया है पता नहीं यह योजना कब तक धरातल पर देखने को मिलेगी लेकिन फौरी रूप में दुर्घटनाओं कुछ हद तक रोकने में मदद मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बंधने से मिलता दिख रहा है जो रात के समय लाइट पड़ने पर दूर से चमक दिखाई पड़ता है आपको बतादे सड़क में दुर्घटनाओं से मौत मवेशियों की हो या आमजन का वह रात के समय सड़क पर बैठे व खड़े पशुधन सहित नागरिकों भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…