• July 29, 2025

विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान् भोलेनाथ की जल अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की मंगल कामना किया

विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान् भोलेनाथ की जल अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की मंगल कामना किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

ठकुराइन टोला (पाटन) स्थित टोलाघाट में बोल बम कांवर यात्रा समिति के तत्वावधान में सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित विशाल कांवर यात्रा महोत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं कल्याण की मंगलकामना की।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तजनों को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समिति के संयोजक एवं पूर्व भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक उपाध्यक्ष दिलीप साहू, राजेन्द्र पाध्याय, नवीन पवार, पार्षद केवल चंद देवांगन पिंटू महेन्द्र चोपड़ा, मोनू चौधरी,समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…