• July 31, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल, वरिष्ठजन को मिला सियान सदन

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल, वरिष्ठजन को मिला सियान सदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। गणपति विहार के वरिष्ठजनो को विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से सियान सदन की सौगात मिली है, सुसज्जित नवीन भवन में क्षेत्र के बुजुर्गो को उपयुक्त स्थल मिलेगा जहां वे समय व्यतीत करने के साथ ही रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कर सकेंगे।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की गणपति विहार कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग पर मेरे द्वारा स्वीकृत राशि से निर्मित सियान सदन का लोकार्पण संपन्न हुआ। यह क्षण संतोषजनक का रहा कि आज हमारे बुजुर्गों को एक सम्मानजनक, सुरक्षित और सुसज्जित भवन स्थल उपलब्ध हो पाया। उन्होंने कहा की बुजुर्ग रिटायर नहीं होते वे अनुभव का खान होते है। वरिष्ठजनों के अनुभव से बेहतर समाज का निर्माण कर सकते है। बाल्य अवस्था से बुजुर्ग अवस्था तक के समस्या और निदान का अनुभव होता है। उन्होंने बुजुर्गो से अपील किये की समाज को संस्कारित बनाने में अपनी भूमिका निभाए।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, कुम्हारी नगर पंचायत के अध्यक्ष मिना वर्मा, पार्षद गुलशन साहू, गणपति विहार कॉलोनी के अध्यक्ष शैलेष जोशी, भूषण देवांगन, मन्नू लाल परगनिहा, अभय अग्रवाल, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…