• August 3, 2025

महामृत्युंजय मंदिर में सोमवार को सहसघट स्नान और अभिषेक

महामृत्युंजय मंदिर में सोमवार को सहसघट स्नान और अभिषेक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वार्ड 53, न्यू आदर्श नगर, दुर्ग के प्रतिष्ठित श्री महामृत्युंजय मंदिर प्रांगण में श्रावण के इस पवित्र पुनीत मास पर भगवान भोलेनाथ की सहस्रघट स्नान एवं महाअभिषेक किया जायेगा ।
इस अभिषेक की विशेषता यह रहेगी कि भारत वर्ष के सभी पवित्र नदियों के त्रिवेणी संगमों का जल, महातीर्थों जैसे मानसरोवर, पुष्कर के जल सहित 7 समुद्रों के जल सहित आयुर्वेद के जितने भी जीवनवर्धक औषधी है उनके रसों से रोग नाश के लिए कुशा के रस से भगवान का दिव्य अभिषेक होगा ।
अभिषेक 1008छिद्रों के माध्यम से होगा और अभिषेक की विशेष पद्धति होगी जिसे नमक चमक कहा गया है इस अभिषेक की विशेषता बताया गया है कि आपके मन में जो भी मनोकामना है उसे भगवान के सामने निवेदित करे तो निश्चित रूप से भगवान मनवांछित फल देते है ।
कल चतुर्थ सोमवार को अपरान्ह 12 से 3 बजे तक अभिषेक होगा तदोपरांत महाप्रसादी वितरण होगा । जिसमें आप सभी धर्मावलंबी माताएं, बहने व बंधुवर उक्त आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेवें।


Related News

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…
वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…