• August 3, 2025

बचत योजना के तहत थोड़ी थोड़ी रकम जमा कर एकमुश्त राशि प्राप्त करने वाली निर्माणी समूह की महिलाओ को पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने किया टिफिन वितरण कर किया सम्मान

बचत योजना के तहत थोड़ी थोड़ी रकम जमा कर एकमुश्त राशि प्राप्त करने वाली निर्माणी समूह की महिलाओ को पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने किया टिफिन वितरण कर किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

अपनी घरेलू बचत व महतारी वंदन के तहत मिल रही राशि से थोड़ी थोड़ी पैसा जमा कर निर्माणी महिला समूह के माध्यम से बड़ी रकम इकट्ठा करने वाली महिलाओं को आज राजीव नगर में उनकी जमा पूंजी प्रदान करने के साथ साथ निर्माणी महिला समूह की ओर से सम्मान स्वरूप टिफिन भी वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन विशेष रूप से मौजूद थे निर्माणी मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा निलेश चौरे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही जिन्होंने अपनी कुछ समय के बचत के बाद आज बड़ी राशि मिलने से उत्साहित नजर आई ।
ईस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा की महिलाओ की आत्म सम्मान के लिए चलाई जा रही महातरी वंदन योजना माताओं बहनों के लिए आर्थिक स्वालंबन की दृष्टि से वरदान साबित हो रही है प्रतिमाह मिल रही एक हजार की राशि से अपनी व बच्चो की छोटी छोटी जरूरत पूरा करने की बावजूद हर माह थोड़ी थोड़ी राशि बचाकर महिला समूह की माध्यम से एकमुश्त बड़ी रकम प्राप्त कर रही है और ईस कार्य में निर्माणी समूह की अध्यक्ष वसुंधरा चौरे जी एवम जिला महामंत्री देवेन्द्र चंद्राकर व उनकी समूह की सदस्यो ने सराहनीय कार्य किया है जिनका आज सम्मान किया गया यह बचत भविष्य की बड़ी जरूरत को पूरा करने में सहायक होगा और अन्य महिलाओ को भी प्रेरित करेगा इस अवसर पर सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता शशिकांत वर्मा जी ने महिलाओ को लोन एवं बचत योजना की जानकारी दी,कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की हेमलता साहू,सुनीता देवांगन एन एम हेमलता साहू,मितानिन जमुना उइके पुष्पा मानिकपुरी ,राधा चंद्राकर,मंजू चंद्राकर धनेश्वरी साहू,राधा सोनी सहित निर्माणी समूह महिला सदस्य शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…