• August 5, 2025

पालकी यात्रा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम – गजेन्द्र यादव

पालकी यात्रा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम – गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। सावन मास अंतिम सोमवार पर आज दुर्ग शहर भगवान महाकाल भव्य पालकी यात्रा का आयोजन बड़े श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से निकली जिसमें विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। शहर के हृदयस्थल से निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान महाकाल के भव्य स्वरूप के दर्शन किये। विधायक गजेन्द्र यादव भक्तजनो का अभिवादन किये पालकी यात्रा चलते रहे। यात्रा का जगह जगह आरती और फूल बरसाकर स्वागत किये।
बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और जय श्री महाकाल के जयघोषों के साथ युवाओं की टोली ने ऊर्जा और भक्ति का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे भक्तगण, पुष्पों से सुसज्जित पालकी, और नगरवासियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव कार्यकर्त्ताओ के यात्रा में शामिल हुए और भगवान महाकाल की आरती लेकर उनके चरणों में शीश नवाकर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना किये। यात्रा के आयोजनकर्ता जय श्री महाकाल भक्त परिवार की सराहना करते हुए कहा की इस भव्य आयोजन के माध्यम से धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा को एक सशक्त मंच प्रदान किया।


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…