• August 6, 2025

बिजली बिल हाफ योजना बंद, कांग्रेस कल लालटेन लेकर बिजली दफ्तर में करेगी प्रदर्शन

बिजली बिल हाफ योजना बंद, कांग्रेस कल लालटेन लेकर बिजली दफ्तर में करेगी प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसे जनता के साथ बड़ा अन्याय बताया है। जिसके विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत कल 7 अगस्त को शाम 4 बजे दुर्ग में मुख्य बिजली ऑफिस के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता लालटेन लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार का पुतला फूंककर बिजली के दरों में लगातार वृद्धि और बिजली बिल हाफ योजना को बंद किए जाने का विरोध जताया जाएगा। कांग्रेस द्वारा लालटेन लेकर प्रदर्शन के माध्यम से जनता को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार में फिर लालटेन युग की शुरुआत होने का संदेश दिया जाएगा। यह बातें दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी दुर्ग के संयुक्त बैनरतले बुधवार को राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में आयोजित प्रेसवार्ता में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण वोरा,दुर्ग विस प्रभारी कमलाकांत शुक्ला और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रुप से कही। मीडिया से चर्चा में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा मात्र 100 यूनिट के भीतर की खपत वाले का ही बिजली बिल हॉफ करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के अधिसंख्यक उपभोक्ता बिजली बिल हॉफ योजना से वंचित हो गए है। 100 यूनिट से अधिक बिजली खपत होने पर बिजली बिल पूरा लगेगा और 100 यूनिट का छूट भी नहीं मिलेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना जारी रखी। जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था, जिसे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार ने सोलर पैनल को प्रोत्साहन देने की आड़ में उद्योगपति अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने का जनविरोधी फैसला किया है। ऐसे निर्णय को कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेगी। इसका हर मोर्चे पर विरोध किया जाएगा।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से राज्य की विष्णुदेव साय सरकार सभी वर्गों को बराबर झटका दे रही है। बिजली दरों को लेकर जनता को चौंथी बार बड़ा झटका लगा है। बिजली बिल हाफ योजना को बंद करना राज्य की भाजपा सरकार का अन्यायपूर्ण कदम है। राज्य सरकार द्वारा 100 यूनिट की खपत के भीतर बिजली बिल हाफ करने का जो निर्णय लिया गया है, इसका किसी भी वर्ग को लाभ नहीं मिलने वाला है। श्री वोरा ने कहा कि बिजली ऑफिस में लालटेन प्रदर्शन के माध्यम से मांग की जाएगी कि राज्य सरकार जनता को आर्थिक करेंट का झटका देना बंद करें। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पिछले माह ही सरकार ने बिजली के दाम चौथी बार बढ़ाए थे। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई थी। डेढ़ साल के भीतर साय सरकार ने घरेलू बिजली की दरों में अब तक कुल 80 पैसे प्रति यूनिट बढोतरी की है। मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अय्यूब खान, कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर, कांग्रेस नेता परमजीत सिंह भुई, ओनी महिलांग, कांग्रेस नेत्री रत्ना नारमदेव भी मौजूद रहे।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…