• August 31, 2024

सूने मकान में चोरी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, डेढ़ लाख के जेवरात जब्त

सूने मकान में चोरी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, डेढ़ लाख के जेवरात जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बात दिनांक 29.08.2024 की है। प्रार्थी हेमंत कुमार सिन्हा ने थाना सुपेला उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने परिवार सहित घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल राजनांदगांव गया था। वापस घर आया तो उसके घर का ताला टुटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी रकम को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसके बाद सुपेला पुलिस माल मुल्जिम पता तलाश में लग गई। इसी दौरान सूचना मिला कि पांच रास्ता सुपेला के पास एक व्यक्त्ति सोने चांदी के जेवरात लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच रास्ता सुपेला पहुंची पुलिस को आते देख संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पुछताछ करने पर अपना नाम योगेश्वर कुमार टंडन पांच रास्ता सुपेला का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रूपये जप्त किया गया। जिसे प्रार्थी हेमंत कुमार सिन्हा के मकान से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी योगेश्वर कुमार टंडन को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आरक्षक विशाल सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा। आरोपी योगेश्वर कुमार टंडन पिता मया राम टंडन उम्र 19 साल निवासी पांच रास्ता सुपेला थाना सुपेला को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…