• August 7, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रिसाली में रुद्र महाभिषेक में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रिसाली में रुद्र महाभिषेक में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रिसाली आशीष नगर दुर्गा मंच में आयोजित सार्वजनिक रुद्राभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार और ॐ नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, विपिन सिंह और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही क्षेत्र का विकास और समृद्धि संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने का आह्वान किया।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…