• August 7, 2025

महंगी बिजली का करंट गिरा भाजपा पर, बिजली लूट के खिलाफ दुर्ग में जनआंदोलन, अरुण वोरा बोले – ‘बिजली सरप्लस राज्य, फिर भी प्रदेश की जनता अंधेरे में क्यों

महंगी बिजली का करंट गिरा भाजपा पर, बिजली लूट के खिलाफ दुर्ग में जनआंदोलन, अरुण वोरा बोले – ‘बिजली सरप्लस राज्य, फिर भी प्रदेश की जनता अंधेरे में क्यों

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग
राज्य की भाजपा सरकार द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई “हाफ बिल योजना” की सीमा को 400 यूनिट से घटाकर केवल 100 यूनिट कर देने का फैसला प्रदेश की आम जनता पर बिजली गिराने जैसा साबित हुआ है।
इस नई नीति से 53 लाख उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, जिन्हें पहले बिजली बिल में राहत मिलती थी।

भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बिजली बिल के नाम पर झटका देने के फैसले के खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस ने विरोध की कमान संभाल ली है।इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने 7 अगस्त को सभी ज़िला मुख्यालयों में प्रदर्शन, पुतला दहन और प्रेस वार्ता आयोजित की।

*दुर्ग शहर में इस जनांदोलन में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अरुण वोरा,उन्होंने सरकार के निर्णय को जनता के साथ सीधा विश्वासघात बताते हुए कहा:*

> “यह केवल एक नीति बदलाव नहीं, बल्कि आम आदमी के विश्वास और जीवन स्तर पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार को दो साल भी नहीं हुए और यह चौथी बार है जब बिजली बिल बढ़ाकर जनता को झटका दिया गया है।
छत्तीसगढ़ देश का बिजली सरप्लस राज्य है — यहां जल है, जंगल है, ज़मीन है और कोयला भी है।जब हम इतने प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न हैं, और जब यहीं से दूसरे राज्यों को बिजली भेजी जाती है — तो फिर छत्तीसगढ़ की आम जनता को महंगी बिजली क्यों भुगतनी पड़ रही है?जनता के ‘महतारी वंदन’ का पैसा अब बिजली बिल के नाम पर वसूल रही है भाजपा। जब पहले 400 यूनिट तक राहत दी जा सकती थी, तो अब क्यों नहीं?”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक 50% तक की छूट मिलती थी, जिससे गरीब, निम्न-मध्यम वर्ग और श्रमिक परिवारों को राहत मिलती थी।लेकिन अब यह लाभ छीनकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता में जनकल्याण नहीं, बल्कि कंपनियों का फायदा है।
53 लाख उपभोक्ताओं को राहत देने वाली योजना को जिस तरह से कुचला गया है, वह भाजपा की जनविरोधी मानसिकता का प्रतीक है।यह सरकार आम आदमी के लिए नहीं, चुनिंदा पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस इसे हर स्तर पर चुनौती देगी।

*नाकामियों पर करारा कटाक्ष: मुख्यमंत्री को सौंपी गई लालटेन और चिमनी*
आंदोलन के दौरान अधिकारियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रतीकात्मक रूप से लालटेन और चिमनी भेंट की गई, ताकि उन्हें यह एहसास दिलाया जा सके कि उनकी नाकामियों के कारण प्रदेश अंधकार में डूबता जा रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ लेकर बिजली कटौती और महंगी दरों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। तख्तियों पर आम जनता की तकलीफों को दर्शाते नारे लिखे गए थे, जो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर करारा प्रहार कर रहे थे।

*पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा ने भी कहा:*

> “जब जनता को राहत देने का समय आता है, भाजपा सरकार पीछे हट जाती है।
400 यूनिट तक की राहत योजना को खत्म कर सिर्फ 100 यूनिट तक सीमित कर देना तानाशाही नहीं तो और क्या है?”

दुर्ग में इस आंदोलन में दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक प्रतिभा चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, दुर्ग शहर एवं ग्रामीण के जिला व ब्लॉक स्तर के नेता, पार्षद, पूर्व पार्षद, सोशल मीडिया पदाधिकारी, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…