• August 9, 2025

अस्पताल में भर्ती ई-रिक्शा चालक ने कोर्ट परिसर में फांसी लगाकर की खुदकुशी

अस्पताल में भर्ती ई-रिक्शा चालक ने कोर्ट परिसर में फांसी लगाकर की खुदकुशी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। न्यायालय परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने अधिवक्ताओं के बैठने वाले स्थान पर एक व्यक्ति को फांसी पर झुलते देखा। मृतक युवराज सार्वा 45 वर्ष पुरोहित लॉज के पीछे आपापुरा वार्ड 31 का निवासी था। वह ई-रिक्शा चलाता था। उसने लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी। बताया गया है कि मृतक युवराज सार्वा शुगर का मरीज था। जिसके चलते वह पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार की सुबह वह अस्पताल से बाहर निकला और न्यायालय परिसर में पहुंचकर फांसी पर झूल गया। फिरहाल खुदकुशी का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया है कि ई-रिक्शा चलाने के पहले मृतक युवराज सार्वा हटरी बाजार में वंदे मातरम् वस्त्रालय के सामने सब्जी की दुकान लगाता था। जहां से उसको हटा दिया गया था। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि हटरी बाजार से युवराज सार्वा की सब्जी की दुकान हटने और शुगर के चलते बार-बार स्वास्थ्य बिगड़ने से वह परेशान था। मृतक युवराज सार्वा की 5 पुत्री व एक पुत्र है। चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जो राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग कोच है। वहीं एकलौता पुत्र हेमंत सार्वा भी राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग कोच है।
मृतक युवराज सार्वा शनिचरी बाजार स्थित भगवान लंगूरवीर मंदिर से भी जुड़ा हुआ था। मंदिर के सेवादार के रुप में उसे जाना जाता था। उसके इस आत्मघाती कदम उठाने से उसके परिजन और लंगूरवीर मंदिर से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच पर लिया है। मामले की पुलिस जांच उपरांत ही मृतक युवराज सार्वा के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


Related News

आईआईटी भिलाई एवं 40 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू, आईटी पार्क युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और नवाचार का नया द्वार खोलेगा – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईआईटी भिलाई एवं 40 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू, आईटी पार्क युवाओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग-भिलाई को आईटी और तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की…
सरकार ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय है और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की कोशिश कर रही है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सरकार ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय है और प्रशासनिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण…
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…