• August 13, 2025

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर  गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर  गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज एक अभूतपूर्व और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विधायक गजेन्द्र यादव, भाजपा परिवारजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और हजारों की संख्या में शहरवासी, युवा, विद्यार्थी एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शहीद चौक से बाजे गाजे के साथ निकली यात्रा में हजारों युवा और विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। रास्ते भर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर दुर्गवासियों ने “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” का अद्भुत संदेश दिया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की 15 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें शहर के हजारों लोग शामिल होकर अपनी देशभक्ति की भावना को व्यक्त किये। शहीद चौक से निकली भव्य यात्रा अग्रसेन चौक, श्री शिवम, पोलसाय पारा, तकियापारा, होटल मान, फूल चौक इंदिरा मार्केट, मोती काम्प्लेक्स होते हुए पुराना बस स्टैंड में समापन हुआ। रास्ते भर नागरिकों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और नारों के साथ किया। अनेक स्थानों पर स्थानीय संगठनों और व्यापारियों ने जलपान व ठंडे पानी की व्यवस्था कर यात्रियों का अभिनंदन किया।
यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अनुशासन और उत्साह का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके हाथों में लहराता तिरंगा देशभक्ति की भावना को दिखा रहा था। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और पुरुष वर्ग ने केसरिया पगड़ी पहनकर यात्रा की शोभा बढ़ाई, तो युवाओं ने देशभक्ति के गीतों पर झूमकर अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
यात्रा में सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, नवनियुक्त प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवारजन उपस्थित रहे।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…