• August 15, 2025

दुर्ग में नालों की सफाई के लिए बनी सफाई एक्सप्रेस टीम ,महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ

दुर्ग में नालों की सफाई के लिए बनी सफाई एक्सप्रेस टीम ,महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जोन क्रमांक 2 में “सफाई एक्सप्रेस टीम” का शुभारंभ किया। इस टीम का गठन विशेष रूप से नालों की गहराई से सफाई और जलभराव की समस्या को रोकने के उद्देश्य से किया गया है

गुलाब देकर सम्मानित किए गए सफाई योद्धा

शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने एक्सप्रेस टीम के 15 चयनित सफाई योद्धाओं को बारी-बारी से गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि शहर के नालों की सफाई में पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महीने में दो बार होगी सफाई

एक्सप्रेस टीम का मुख्य कार्य जोन क्रमांक 2 के सभी वार्डों के नालों की महीने में दो बार सफाई करना है। इससे नालों में गंदगी जमा नहीं होगी और बरसात में जल निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी। टीम तेजी और कुशलता से कार्य करेगी, जिससे वार्डवासियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सफाई सेवाएं मिलेंगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था में नालों का महत्व बहुत बड़ा है। बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या से बचने के लिए सफाई एक्सप्रेस टीम का गठन किया गया है। यह टीम समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ सफाई करेगी, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा हमारा लक्ष्य है कि नालों की सफाई न सिर्फ नियमित हो, बल्कि उसमें गति और गुणवत्ता भी बनी रहे। एक्सप्रेस टीम विशेष रूप से इन दोनों पहलुओं पर काम करेगी। हम चाहते हैं कि नागरिकों को बरसात या अन्य मौसम में नालों से जुड़ी कोई समस्या न झेलनी पड़े। इस अवसर में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, निलेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, शोएब अहमद सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…