• August 17, 2025

सेवा की अनुकरणीय मिसाल, स्कूल में पंखों का वितरण

सेवा की अनुकरणीय मिसाल, स्कूल में पंखों का वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग द्वारा अपने राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय राजनीति में इमानदारी के प्रतीक और अपने प्रेरणा स्रोत नेता अरविन्द केजरीवाल जी के जन्मदिवस को अविस्मरणीय बनाने के लिए, दुर्ग शहर के ह्रदय स्थल में स्थित बदहाल सरकारी स्कूल में पंखे के आभाव में शिक्षा ग्रहण करने वाले नौनिहालो के लिए, स्कूल को पंखा सप्रेम भेंट कर, जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाया गया ।
जिला अध्यक्ष श्री संजय सिंह ने कहा कि हम सब अपने प्रिय के जन्मदिन पर केक काटने का प्रचलन बढ गया है जो पाश्चात्य संस्कृति है जिससे हमें बचना चाहिए।
हम सबने हमारे नेता माननीय अरविन्द केजरीवाल जी के जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए,एक नये तरीके से जन्म दिन मनाने का संदेश दिया।उपस्थित जन समूह को मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह, श्री अशोक पटवा श्री शेखर शर्मा ने संबोधित किया
कार्यक्रम का संचालन श्री शिशीर झा ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री घनश्याम सोनी जी, रूपेन्द्र चन्द्राकर, मोहम्मद शाहिद खान, शाकिर हुसैन, भोला सिंह, छोटू , मीना शर्मा, राम बाई यादव, शेख जमीर चौधरी, अवधेश विश्वकर्मा, रेखराज सोनी संतोष कटहरे एवं अन्य साथी एवं बच्चे उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…