• August 17, 2025

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंगोरी में यादव समाज व ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली हेतु कामना की।
विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा यादव समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है समाज के लोग गौरवशाली परंपरा को आज भी संजोए हुए हैं उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण यादव समाज के आराध्य हैं। समाज द्वारा आज श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर सुंदर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों में हम दर्शन करते हैं। उनसे प्रेरणा ग्रहण करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार का उद्देश्य सभी समाजों को बढ़ावा देना है। प्रदेश के निर्माण में सभी समाजों की भागीदारी हो आगे श्री चंद्राकर ने कहा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि उनकी शिक्षाएं हमें जीवन में आगे बढ़ने और समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच हीरामन देशमुख, गुरुजी पुनाराम देशमुख, पूर्व सरपंच आनंदराम देशमुख, पूर्व सरपंच हिंसा राम पारकर, भंवरलाल देशमुख, कमल सिंह यादव जी, भगत राम यादव, विशंभर यादव, दिलीप कुमार यादव जी, दानी यादव, लखन लाल देशमुख, बुद्धि वल्लभ देशमुख, शेषनारायण चंद्रवंशी, टीकाराम पारकर जी, हेमशंकर देशमुख, खोमेश्वर देशमुख एवं समस्त यादव समाज एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…