• August 17, 2025

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी के बताए हुए मार्ग को आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं – सुरेंद्र कौशिक
छत्तीसगढ़ के राज्य निर्माता, महान कवि, लेखक, राजनीति के अजातशत्रु, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा जनों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, प्रितपाल बेल चंदन उपस्थित रहे | इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा की भारत रत्न, छत्तीसगढ़ के राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री जिनके प्रत्येक भाषण में कविताओं के माध्यम से जीवन का सार झलकता है अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक ऐसे भीष्म-पितामह माने जाते हैं जो आम जनता में बहुत लोकप्रिय और अजात शत्रु यानि उनका कोई भी दुश्मन नहीं था और विपक्ष भी उनका सम्मान करता था। वे जितने अच्छे राजनेता थे, उतने ही उत्कृष्ट कवि, लेखक और विचारक भी थे। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने 3 बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन काल में कभी भी किसी प्रकार से देश के हित के लिए कोई समझौता नहीं किया ऐसे महान शख्सियत जिन्होंने अपने राष्ट्रवादी विचारधारा की महान विरासत हम सभी को दी है उसे राष्ट्रवादी विचारधारा को हम अपने जीवन में आत्मसात कर मां भारती के परम से कर वैभव को और आगे बढ़े और अपना जीवन भी सफल बनाएं मैं उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं |
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि सदैव से हम सभी महान कवि लेखक और राजनीति के अजातशत्रु जिनके राजनीतिक जीवन काल में कोई शत्रु नहीं रहा वे जब सदन पर अपना भाषण देते थे तो पूरा पक्ष के संसद विपक्ष भी उनकी बातों को बड़े गौर से सुनता था क्योंकि उनके जी भाषण पर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ-साथ देश के हित को लेकर बातें रहती थी उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य किया जो आज भी हम सभी को याद है सबसे प्रमुख पोखरण परमाणु परीक्षण वैश्विक स्तर पर राजनीतिक दबाव के बावजूद अपनी दृढ इच्छा शक्ति के बदौलत उन्होंने परमाणु परीक्षण किया कई देशों ने देश पर प्रतिबंध लगाए लेकिन दूरगामी परिणाम को लेकर देश हित में में कई उन्होंने राजनीतिक कदम उठाए ऐसे उनके कई कार्य हैं जो हमें प्रेरणा प्रदान करते हैं ऐसे महान विभूति भीष्म पितामह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि के अवसर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और आह्वान करता हूं कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह हम सभी अपना जीवन मां भारती के सेवा में अर्पित करते हुए जीवन को सार्थक बनाएं |
दुर्ग महापौर अलका बाघमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की घोषणा की उसके बाद से आज छत्तीसगढ़ हमारा लगातार विकास के पथ कुछ वर्षों को छोड़कर लगातार अग्रसर है एक बार सदन में जब उनकी सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर एक वोट से गिर गई थी तो सरकार के सदस्यों ने कहा था कि एक वोट की खरीदी बिक्री की जा सकती है पर उन्होंने कहा था कि सरकार आएंगे जाएंगे सत्ता प्राप्त करने के लिए ऐसा कार्य मैं नहीं करूंगा ऐसे महान विभूति को मैं नमन करती हूं | आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी किया और आभार महिला मोर्चा के जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ने किया
आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, मंत्री आशीष निंमजे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, महेंद्र लोढ़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सोनी शिवेंद्र परिहार चंपा साहू, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत अमित पटेल नवीन साहू विजय ताम्रकार सैयद आसिफ अली, नवीन पवार तेखन सिंह शेखर चंद्राकर ,कुलेश्वर साहू, कुंदन साहू देव वर्मा, कुलवंत सिंग, विकास सेन, चंद्रकांत साहू वसीम कुरेशी, दीपक सिंह बिट्टू साहू रानी सोनी सरिता साहू डॉ उमा साहू महेश सार्वा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…