• August 17, 2025

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा में स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा में स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महा विद्यालय धनौरा में देश के स्वतंत्रता की 79 वी वर्षगांठ पूरे जोश और उत्साह के साथ कॉलेज परिसर में मनाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर श्री नलिन लूनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए l मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन के बाद ध्वजा रोहण किया l अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों को अपडेट रहने का संदेश दिया l क्योंकि आज का समय बदलाव का है रोज नई नई चीजें हमारे सामने आ रही है और हमें उनको समझने अपनाने के लिए खुद को तैयार रखना होगा l इसके पश्चात कृषि कॉलेज की प्राचार्य डॉ एस रॉय ने भी छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी l विपुल साहू और नरेश डड़सेना ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए l और काजल वंदना और अनुराधा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया l कार्यक्रम का संचालन भूमिका वर्मा और दिशा वर्मा ने किया l आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडे ने किया l कार्यक्रम में बीएड की प्राचार्य लतिका क्रिश्चियन, नसरीन मैडम, एस के सिंग,मलखान सिंह लोधी, माधुरी श्रीवास्तव,नर्सिंग कॉलेज से पूजा सिंह ,आरती मैडम के साथ बहुत संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे l कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार का नशा ना करने की शपथ ली l


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…