• August 17, 2025

मिलेट्स आधारित व्यंजनों के सेहत के लिए गुणकारी व रोजगारमुखी होने के फायदे जानकर महिलाओं के खिल उठे चेहरे

मिलेट्स आधारित व्यंजनों के सेहत के लिए गुणकारी व रोजगारमुखी होने के फायदे जानकर महिलाओं के खिल उठे चेहरे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई ने मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने मुहिम का आगाज कर दिया है। इस सिलसिले में संगठन द्वारा इंदिरा मार्केट स्थित राजधानी खादी ग्रामोद्योग (बल्लेवार हाउस) में रविवार को आयोजित पॉजीटिव मिलेट्स विषयक नि:शुल्क सेमिनार में महिलाएं उत्साह के साथ जुटी। कैट दुर्ग जिला महिला विंग अध्यक्ष पायल जैन के नेतृत्व में आयोजित
सेमिनार में मिलेट्स एक्सपर्ट नीति बल्लेवार और डाइटिशियन डॉ. गूंजा पिंचा द्वारा मिलेट्स आधारित व्यंजनों, परंपरागत व आधुनिक उपयोग, पोषण आहार, मिलेट्स आजीविका का साधन और उपलब्ध बाजार संबंधी विषयों पर महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही मिलेट्स आधारित व्यंजन जैसे रागी का इटली, सूप, कोदो का ढोकला, ज्वार का गट्टा, मिक्स मिलेट्स की खिचड़ी, रागी बाजरे का केक, रागी का काची, नाचनी का सलाद एवं अन्य व्यंजन तैयार कर उनका प्रदर्शन किया और इन व्यंजनों को स्वस्थ और समृद्धि के लिए लाभकारी बताया। सेमिनार में महिलाओं ने व्यंजनों का लुफ्त उठाया और मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थों के सेहत के लिए गुणकारी व आजीविका का द्वार खुलने के फायदे जानकर महिलाओं के चेहरे खुशियों से खिल उठे। सेमिनार में महापौर अलका बाघमार, कैट दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रकाश सांखला, चेयरमैन पवन बढ़जात्या, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, कैट युवा विग अध्यक्ष रवि केवलतानी, महामंत्री आशीष खंडेलवाल, मोहम्मद अली हिरानी, अनिल बल्लेवार, प्रवीण पिंचा, गौरव पिंचा ने बतौर अतिथि शिरकत कर महिलाओं का हौसला बढ़ाया। महापौर अलका बाघमार ने मिलेट्स को लाभकारी बताते हुए लोगों को इसे अपने आहार में शामिल करने का आह्वान किया है। सेमिनार की नेतृत्वकर्ता कैट दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि मिलेट्स हर व्यक्ति के जीवन में शामिल हो। उनकी मंशानुसार कैट द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा व प्रोत्साहन देने कार्य किया जा रहा है। मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थ पौष्टिक आहार होता है। जो सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ आजीविका के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान करते है। सेमिनार में कैट दूर जिला महिला इकाई सचिव नमिता शर्मा, स्वाति गुप्ता, सह सचिव रेखा
रूपारेल, प्रतिभा पुरोहित, संरक्षक रंजना गुप्ता, शारदा गुप्ता, सलाहकार विनीता बरडिया, कार्यकारिणी सदस्य शशिकला सोनी, रूपल गुप्ता, नेहा तिवारी, प्रीतिका चौहान के अलावा स्वालंबन से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।


Related News

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…
जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । ग्रामीण आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्यों…