• August 17, 2025

जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर रविवार को सर्व यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।यह शोभायात्रा पचरीपारा स्थित यादव छात्रावास से प्रारंभ हुई। शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा का वापस यादव छात्रावास पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण व राधा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का पचरीपारा वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद ममता सेन और पूर्व पार्षद राकेश सेन के नेतृत्व में हनुमान मंदिर के पास पचरीपारा में भव्य स्वागत किया गया और शोभायात्रा में शामिल यादव समाज के लोगों को पेयजल का वितरण किया गया। शोभायात्रा में यादव समाज के जिला अध्यक्ष बोधन यादव, शहर अध्यक्ष अमर सिंह यादव, सचिव शंकर यादव, किशन सिंह, यादव, गणेश यादव, मुनू दुबे, जितेश यादव, सूर्या साहू, कपिल यादव, प्रेम यादव, अर्जुन मांडवी, महेंद्र यादव के अलावा यादव समाज की महिला व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। यादव समाज के युवा वर्ग ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…