- August 17, 2025
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने की दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के केंद्रीय वरिष्ठ नेताओं से अहम मुलाकातें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक अरुण वोरा अपने तीन दिवसीय निजी प्रवास पर इन दिनों राजधानी दिल्ली में हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने आज राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा हाल ही में प्रारम्भ किए गए “वोट चोरी” अभियान पर भी गंभीर विमर्श हुआ,कि किस तरह भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुँचाकर देशभर में मतदाताओं के अधिकारों का हनन कर रही है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस जनता को यह सच्चाई बताने का कार्य कर रही है कि भाजपा किस प्रकार चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है।इस दौरान वोरा छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की, राज्य और जिले की राजनीतिक परिस्थिति,
कार्यकर्ताओं के उत्साह की विस्तृत जानकारी भी दी.वोरा ने आश्वस्त किया कि वे स्वयं इस अभियान को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वोरा ने अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की। विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की।
वोरा का यह तीन दिवसीय निजी प्रवास लगातार व्यस्त और सार्थक बैठकों से परिपूर्ण रहा,अरुण वोरा आज दुर्ग लौट रहे हैं।




