• August 18, 2025

बंगाली दुल्हन बनी नेहा तिवारी ने जीता तीज क्वीन का खिताब, संगीता दीवान ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

बंगाली दुल्हन बनी नेहा तिवारी ने जीता तीज क्वीन का खिताब, संगीता दीवान ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। सरयूपारिण महिला ब्राह्मण समाज के तीज मिलन में
जमकर खुशियां बिखरी। जलाराम सांस्कृतिक भवन सिविल लाईन में आयोजित रंगारंग तीज मिलन में देशभक्ति गीत-संगीत, तीज क्वीन के अलावा अन्य रोचक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहें। तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाएं विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शामिल हुई । बंगाली दुल्हन बनी नेहा तिवारी ने तीज क्वीन का खिताब जीता, जबकि मराठी दुल्हन बनी संगीता दीवान ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य रोचक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। छत्तीसगढ़ी सरयूपारिण महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित तीज मिलन समारोह की शुरूवात तीज के श्रृंगार से सुसज्जित महिलाओं द्वारा भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर की गई। मंच संचालन अपर्णा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सचिव किरण मिश्रा ने किया। तीज मिलन समारोह में संरक्षक भारती दुबे, उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष तनु मिश्रा, ममता तिवारी, रानी उपाध्याय, विशेष सलाहकार शीला चौबे, वरिष्ठ सदस्य शकुंतला शर्मा के अलावा भिलाई और रायपुर की महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…