• August 18, 2025

अंजोरा कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंजोरा कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंजोरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नवभारत क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी जैसे खेल हमारे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं, जहाँ वे अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आगे श्री चंद्राकर ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के विकास और युवाओं के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर सरपंच संतोषसारथी जी, भीखमसाहू, देवव्रत्तिवारी, जन्मेजयसाहू, हेमंतदेशमुख, मुकेशसाहू, लेखरामसाहू, नारायणसाहू, दयालुरामसाहू, चैतूरामसाहू, नवभारत क्रीड़ामंडल के सदस्य और समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…