• August 19, 2025

शैलदेवी महाविद्याल अंडा में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

शैलदेवी महाविद्याल अंडा में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडा स्थित शैलदेवी महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ प्रभु श्रीकृष्ण जी की आरती एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विधायक ललित चंद्राकर ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प के साथ वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों की भक्ति एवं उत्साह ने पूरे वातावरण को दिव्य और मंगलमय बना दिया।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन न केवल छात्रों के लिए, बल्कि संपूर्ण समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है और वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य अजीत चंद्राकर, जनपद सदस्य बेला यादव, महामंत्री डिलेश्वर साहू, सोसायटी अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष अजय चौहान वरिष्ठ कार्यकर्ता तिलक चंद्राकर, जीतू सिन्हा, राकेश चंद्राकर, महाविद्यालय के चेयरमैन राजन कुमार दुबे, संयुक्त संचालक डॉ. रजनी राय, प्राचार्य डॉ. के. एन. मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. रश्मि पांडे जी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…