• August 19, 2025

अगस्त में 3 दिन एवं सितम्बर में 2 दिन नहीं बेच सकेंगे मांस-मटन

अगस्त में 3 दिन एवं सितम्बर में 2 दिन नहीं बेच सकेंगे मांस-मटन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। अगस्त व सितंबर माह के 5 दिन दुर्ग शहर सीमा क्षेत्र अंतर्गत में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम ने आदेश जारी किया है कि 20 अगस्त (पर्युषण पर्व के पहले दिन), 26 अगस्त (गणेश चतुर्थी) और 27 अगस्त (पर्युषण के आखिरी दिन) सहित 3 सितम्बर डोला ग्यारस व 6 सितम्बर अंनत चतुर्दशी को पूरे नगर निगम क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह और सभी मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। निगम की स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह आदेश शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के निर्देश पर जारी किया गया है। इन तिथियों पर जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। वे देखेंगे कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो सके। महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि पावन पर्वों के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…