• August 20, 2025

गजेन्द्र, राजेश व खुशवंत ने नये मंत्री के रूप में ली शपथ

गजेन्द्र, राजेश व खुशवंत ने नये मंत्री के रूप में ली शपथ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची है। वहीं नए मंत्रियों के समर्थकों ने आतिशबाजी की, जिंदाबाद के नारे लगाए। गुरु खुशवंत साहेब राजभवन पहुंच चुके हैं। उनके साथ पिता और परिवार के सदस्य मौजूद हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे। इससे पहले शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही है। मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम साय ने कहा था कि इंतजार करते रहिए, हो सकता है।
बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, संगठन विस्तार के दौरान तीन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है।बीजेपी संगठन के अनुसार, नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री होगी, लेकिन मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि वर्तमान टीम से किसी को बाहर नहीं किया जाएगा।हालांकि पिछले कुछ समय से राजनीतिक हलकों में लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब ऐसे संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। अगस्त महीने में ही बीजेपी संसदीय सचिव और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्त कर सकती है। इस नियुक्ति में सीनियर और जूनियर का औसत देखने को मिलेगा। बता दें कि, संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते शुरू हुई थी।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…