• August 20, 2025

गजेंद्र यादव का अहिवारा में स्वागत, शपथ लेने के बाद सीधे पहुंचे गांव

गजेंद्र यादव का अहिवारा में स्वागत, शपथ लेने के बाद सीधे पहुंचे गांव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्कूल शिक्षा एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज रायपुर स्थित राजभवन में, माननीय महामहिम राज्यपाल रामेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की उपस्थिति में, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

उन्होंने कहा की सपनों को साकार करने की राह में, जनता का विश्वास सबसे बड़ा संबल है।
नई दिशा, नए संकल्प के साथ
छत्तीसगढ़ की सेवा ही मेरा धर्म है।
आज जो जिम्मेदारी मुझे छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रूप में मिली है, वह आपके विश्वास, आशीर्वाद और नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की इस अवसर पर मैं, विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा जी,माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री बीएल संतोष जी,राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री माननीय श्री शिवप्रकाश जी,प्रदेश प्रभारी माननीय श्री नितिन नबीन जी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी,प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी,विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी,तथा सभी राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का, हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

मैं संकल्प लेता हूँ कि पारदर्शिता, निष्ठा और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को नई दिशा और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास करूँगा।

राजभवन में केबिनेट मंत्री पद का शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री निवास पहुँचे और मुख्य्मंत्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किये। इसके पश्चात रायपुर सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में पहुँचे दुर्ग के भाजपा परिवारजन से मुलाक़ात किये।
शाम 5 बजे अपने गृहग्राम अहिवारा पहुँचे और पिता जी बिसरा राम यादव और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिए और परिवारजन तथा कार्यकर्त्ताओ से मुलाक़ात किये।


Related News

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…