• August 21, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह में आयोजित दही-हांडी महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह में आयोजित दही-हांडी महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह में दही-हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

ललित चंद्राकर ने दही हांडी लूट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपरा का संरक्षण होता है और युवाओं में उत्साह और जोश का संचार होता है।

इस अवसर पर एकनाथ अनुपम साहू (मंडल अध्यक्ष, रिसाली), शिवनारायण देशमुख (नगर पंचायत उपाध्यक्ष), सोनू राजपूत, सतीश चंद्राकर, हूबी राम साहू, विक्की चंद्राकर, शिव ठाकुर, श्री जी नरेन्द्र साहू (पूर्व पार्षद), गौतम चंद्राकर, हर्ष चंदेल (आयोजक समिति अध्यक्ष), पूर्वेश चक्रधारी और हेमंत चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…