• August 23, 2025

नवनियुक्त शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का का धमधा, साजा, बेमेतरा में भव्य स्वागत

नवनियुक्त शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का का धमधा, साजा, बेमेतरा में भव्य स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नवनियुक्त स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज गंडई, धमधा, साजा, बेमेतरा एवं कवर्धा प्रवास पर पहुँचे। उनके स्वागत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ बाजे-गाजे एवं ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। स्वागत में भाजपा के सभी मंडलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री में शामिल किये जाने के बाद मंत्री गजेन्द्र यादव धमधा के पास राखी गांव अपने मामा मामी से मिलने पहुँचे जहां पूरे परिवार ने आरती लेकर उन्हें मंगल आशीष दिए।

प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों एवं शिक्षकों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शीघ्र ही शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।
बेमेतरा प्रवास के दौरान सिग्नल चौक पर क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश चंदेल, जिलाध्यक्ष अजय साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिन्हा, रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक सहित बेमेतरा भाजपा परिवारजन ने मंत्री श्री यादव का आत्मीय स्वागत किया।
इसके उपरांत बेमेतरा सर्किट हाउस में शिक्षा मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित भाजपा बेमेतरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साजा बस स्टैंड में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री यादव का हार्दिक स्वागत किया।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…