• September 1, 2024

महापौर के प्रयासों से दुर्ग में सबसे बड़ा तीज उत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे चीफ गेस्ट, फूलो देवी नेताम भी होंगी शामिल

महापौर के प्रयासों से दुर्ग में सबसे बड़ा तीज उत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे चीफ गेस्ट, फूलो देवी नेताम भी होंगी शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आगामी 4 सितंबर बुधवार को शहर का सबसे बड़ा तीज उत्सव मनेगा, जिसमे दुर्ग शहर के 60 वार्डों की 10 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में पूर्वान्ह 11 बजे तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू समस्त कांग्रेस पार्षद छाया पार्षद व शहर कांग्रेस महिला कांग्रेस के संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे,ताम्रध्वज साहू श्रीमती अनिला भेडि‌या व छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉरपोरेशन के पूर्व चेयर मेन अरुण वोरा मौजूद रहेगें। समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल मिलाई-3 चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे भिलाई महापौर नीरज पाल रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा पूर्व महापौर आर एन वर्मा प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री राजेन्द्र साहू अखिलभारतीय प्रोफेसनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल होंगे निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव ने कहा कि हरितालिका तीज राज्य की महिलाओ और बहनो का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाओं के सम्मान व उत्साह को बढ़ाने के लिए हो तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उस आयोजन में तीज क्वीन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रस्सा खींच प्रतियोगिता गोली चम्मच प्रतियोगिता सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगें।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर की सभी माताओं और बहनों को किया आमंत्रित

महापौर बाकलीवाल ने इस समारोह में दूर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र की सभी महिलाओं व बहनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है।श्री बाकलीवाल व श्री यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाए एवं बहने नारीशक्ति के रूप में देवी स्वरूप पूज्यनीय है। उनके सम्मान के लिए कांग्रेस द्वारा यह गौरवशाली आयोजन किया जा रहा है।


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…