• September 2, 2024

जवाहर नगर में कल से शिव महापुराण, पहले दिन निकलेगी कलश यात्रा

जवाहर नगर में कल से शिव महापुराण, पहले दिन निकलेगी कलश यात्रा

 

दुर्ग।

जवाहर नगर में 4 से 8 सितंबर तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में भगवताचार्य बेरला वाले पं. घनश्याम द्विवेदी कथा व्यास होंगे। जवाहर नगर में भोले भंडारी आशुतोष नीलकंठ की असीम कृपा से यह शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा हर दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के मध्य होगी। पहले दिन 4 सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। वेदी और व्यास पूजन के साथ शिव महापुराण की कथा प्रारंभ होगी। 5 सितंबर को शिव महापुराण का परिचय, लिंग उत्पत्ति, भस्म, रूद्राक्ष महिला, शि​व पूजन विधि, नारद मोह, सृ​ष्टि वर्ण की कथा होगी। 6 सितंबर को सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव विवाह कथा होगी। 7 सितंबर को कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म, अंधक उत्पत्ति, बाणासुर प्रसंद की कथा होगी। रविवार 8 सितंबर को शिवरात्रि महिला, नरक वर्णन, द्वादश ज्योतिर्लिंग उत्पत्ति, पंचाक्षर मंत्र महिमा, बेल पत्र वर्षा, चढोत्तरी, हवन, पूर्णाहुति के साथ महा प्रसादी का वितरण होगा।  आयोजन दीनानाथ वर्मा और नर्मदा वर्मा द्वारा किया जा रहा है। इसमें भगवान शिव के सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…