• August 28, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नुआखाई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नुआखाई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग जिले के भिलाई नगर क्षेत्र में उत्कल समाज द्वारा नुआखाई महापर्व धूम-धाम से मनाया गया और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। यह शोभायात्रा सेक्टर-01 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक से प्रारंभ होकर सेक्टर-05 तक निकली गई।

ललित चंद्राकर ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उत्साह और भक्ति भाव से सम्मिलित हुए, जिससे संपूर्ण वातावरण धर्ममय एवं दिव्य हो उठा।

ललित चंद्राकर ने बताया कि नुआखाई ओड़िशा का प्रमुख लोक-पर्व है, जो पश्चिम ओड़िशा के सीमावर्ती छत्तीसगढ़ में भी मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी के दिन मनाया जाता है और इसका शाब्दिक अर्थ है “नया खाना”। उन्होंने कहा कि नुआखाई के अवसर पर लोग एक-दूसरे के घर आते-जाते हैं और “नुआखाई जुहार” और “भेंट जुहार” कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

ललित चंद्राकर ने सभी को नुआखाई महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नुआखाई के अवसर पर हम अपनी एकता और समरसता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाते हैं और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…