• August 30, 2025

रौनियार समाज ने कैलाश नगर में मनाया तीज मिलन

रौनियार समाज ने कैलाश नगर में मनाया तीज मिलन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई ।

रौनियार समाज ने कैलाश नगर में तीज मिलन महोत्सव मनाया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने भजन-वंदन करने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमिला गुप्ता ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना और रौनियार समाज में एकता स्थापित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
तीज क्वीन विजेता रहीं प्रमिला व रीना गुप्ता..
तीज पर्व की पारंपरिक झूला रस्म, गीत-संगीत एवं समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही पारंपरिक परिधान, तीज गीत गान व मनोरंजक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तीज महोत्सव की गरिमा को बढ़ा दिया। एक मिनट के गेम में ज्ञान्मय देवी और रीना गुप्ता अव्वल रही, जिन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं तीज क्वीन का खिताब प्रमिला गुप्ता और रीना गुप्ता ने जीता। कार्यक्रम का संचालन प्रमिला गुप्ता ने किया।
समाज में जागरूकता का संदेश..
समाज में जागरूकता, महिला सशक्तिकरण व एकजुटता पर बल दिया। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि इस प्रकार के आयोजन कर समाज की प्रगति और एकता को मजबूत करेंगे।
इनकी रही उपस्थिति..
कार्यक्रम में पूनम गुप्ता, सुनीता देवी, पूजा देवी, सरिता देवी, लक्ष्मीना देवी, संतोषी गुप्ता, सोनी गुप्ता, सलोनी गुप्ता, मंजू गुप्ता, फलिलिता देवी, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, गुडिय़ा देवी आदि की उपस्थिति रही।
—-


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…