• September 2, 2024

पूजा यादव बनी तीज क्वीन, कुर्सी दौड़ में गीता साहू ने मारी बाजी

पूजा यादव बनी तीज क्वीन, कुर्सी दौड़ में गीता साहू ने मारी बाजी

 

दुर्ग।

न्यू आदर्श नगर की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया। इस दौरान मजेदार गेम्स के आयोजन किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति भी हुई। महिलाओं के इस कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूजा यादव विजेता रहीं। दूसरे नंबर पर मीनू मिन्ड रहीं। इस अवसर पर मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी की महिलाओं ने अपना परिचय भी दिया। इसके अलावा कई मजेदार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुर्सी दौड़ में गीता साहू प्रथम रहीं। उनके अलावा तीमेश साहू, नेहा भदोरिया ने भी जीत हासिल की। आयोजन ब्यूटी एक्सपर्ट अर्चना वर्मा और डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्की शर्मा, बिंदु सोनी, रोजलीना, वीणा चंद्राकर, ममता, संध्या, रंजीता, मीनू, अनामिका सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। आयोजन के दौरान गीत-संगीत का भी कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने गीत गाए। कुछ महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कुछ ने शेरो-शायरी और कविता सुनाई। कुछ महिलाओं ने अपने जिंदगी के अनुभवों से रूबरू कराया। आयोजक अर्चना वर्मा ने बताया कि न्यू आदर्श नगर में प्रतिवर्ष तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। धीरे-धीरे महिलाएं जुड़ रही हैं। आगामी दिनों में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। न्यू आदर्श नगर समिति​ के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…