• September 1, 2025

एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमरा में यंग स्टार कबड्डी ग्रुप द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर महावीर हनुमान जी की पूजा अर्चना कर फीता काटकर खेल का विधिवत् शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।और कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह हमें अनुशासन, टीम वर्क और कड़ी मेहनत का महत्व सिखाता है खेल के माध्यम से हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा हमें अपनी पारम्परंपिक खेलो को सहेज कर रखने की आवश्यकता है कबड्डी मिट्टी का खेल है पहले हम लोग गिला मिट्टी जगह इस खेल को खेलते हैं समय के साथ परिवर्तन होता गया और आज मेट में खेल हो रहा है ।आने वाले समय में आप लोगो को की सुविधा के लिए कबड्डी मैट मेरे तरफ़ से उपलब्ध रहेगा।विधायक ने खिलाड़ियों के लिए कबड्डी मैट की घोषणा किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी खेल भावना से खेले हार और जीत खेल का नियम है।सभी को खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच नर्मदा ठाकुर, उपसरपंच केवल निषाद, बूथ अध्यक्ष खेमलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य विक्की मिश्रा, पूर्व सरपंच शिव निषाद, फगवा निषाद, पंचगण मनोज जांगड़े, अजय साहू, ललेश्वरी ठाकुर, ऊषा निषाद, सुखनंदन, अध्यक्ष नेमिश साहू, मनीष नेताम, हनीश नेताम, हरीश नेताम, कुलेश साहू, धनश्याम साहू, रवि साहू, मनीष निषाद, उमेश निषाद, सोनू साहू, लक्की निषाद, दीपेश निषाद, राहुल साहू, संजय नेताम, संदीप निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…